Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर : टूरिस्ट बस पलटने से दो महिला की मौत, कई घायल

डॉ एके राय / गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के समीप समय दोपहर करीब 11.30 बजे, महाराष्ट्र के दर्शनार्थियों को लेकर वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस एक वाहन को बचाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर उलट गयी। बताया गया कि टूरिस्ट बस रजि. नं. यूपी 65 क्यूटी 7176 में लगभग 48 यात्री सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिला यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। वहीं 35 अन्य लोग घायल हो गये। इसमें 32 लोगों को हल्की चोटें आयीं और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल रहे जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल गाज़ीपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।  बताया गया कि महाराष्ट्र के जलगांव से दर्शनार्थी वाराणसी आये थे। वहां से वे टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे। नेपाल से वाराणसी वापस लौटने के दरम्यान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास यह हादसा हो गया। मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में की गयी। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को उचित देखभाल और इलाज हेतु निर्देशित किया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व अन्य अधीकारी/कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button