Slide 1
Slide 1
धर्म

लखनऊ :जगद्गुरु कृपालु महाराज के जयकारों से गूंज उठा प्रेम मंदिर

साधुओं की सेवा करने से संस्था को मिलती ताकत: डॉ श्यामा त्रिपाठी
प्रेम मंदिर में साधुओं को दिए दैनिक उपयोग उपहार

अशोक कुमार मिश्र

लखनऊ/वृन्दावन।जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ श्यामा त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में सामाज सेवा से बढ़कर नही  है और कोई सेवा। इस पुनीत सेवा के संस्कार उन्हें अपने गोलोकवासी पिता भक्तियोग रसावतार जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज से मिले है। उन्होंने कहा पिता कृपालु जी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर जेकेपी संस्था निराश्रित लोगों की सेवा को अपना फर्ज मानकर दायित्वों का निर्वाह कर रही है। इस सेवा से जगद्गुरु कृपालु परिषद को एक नई ताकत मिलती है। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रशासनिक नियमों का अनुपालन कर साधुओं को दैनिक उपयोग में आने वाली  वस्तुओं के साथ दक्षिणा एवम भोजन पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रेम मन्दिर की अध्यक्षा डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं रंगीली महल की चेयरपर्सन डॉ कृष्णा त्रिपाठी  आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button