
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी की पोती समय 8 बजे बाजार जा रही थी कि रास्ते में आयुष उर्फ राज पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ जो अपने ननिहाल में आया था जो कि वादिनी की पोती के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर गुल की आवाज सुनकर गाँव के दो लडके पहुँचे तब तक वह देख कर भाग गया। जिनके तहरीर पर मु0अ0सं0 240/25 धारा- 74 बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट बनाम आयुष उर्फ राज पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना उ0 नि0 कान्ता पाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।अभियुक्त आयुष उर्फ राज उपरोक्त को लगातार गिरफ्तारी हेतु दबिश जी रही थी।13 सितम्बर दिन शनिवार को उ0 नि0 कान्ता पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आयुष उर्फ राज पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब -12.45 बजे कबूतरा बाजार से गिरफ्तार किया गया है।




