लखनऊ: दिल्ली बम धमाके के आरोपियों को मिले फांसी की सजा : गोपाल राय

कहा लाल किले बम धमाका देशव्यापी नेटवर्क की निशानी
त्रिलोकी नाथ राय
लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 10 नवंबर को बम धमाके में नौ निर्दोष लोगों की हत्या कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोषियों को फांसी की सजा देने की माँग की। घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते कहा कि यह बम धमाका केवल एक आतंकी वारदात नहीं, देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने की साजिश थी। जिस तरह यह हमला किया उससे स्पष्ट होता है कि इस गैंग का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए। भविष्य में कोई आतंकवादी संगठन ऐसी घृणित हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
गोपाल राय ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों से अपील की है। इस हमले की गहराई से जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर ऐसे संगठनों को आर्थिक व लॉजिस्टिक स्तर पर पूरी तरह समाप्त किया जाए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए सरकार के साथ खड़ी है। निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाने की माँग करती है।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष राय, कुलदीप मिश्रा, रोहित सावंत, दीपक यादव,आंचल गुप्ता, ओम शंकर गुप्ता सत्या पंडित आदि लोग मौजूद रहें।



