Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशबांदा

बांदा : बिजली गुल हुई तो बारात के साथ डीएम ऑफिस पहुंचा दूल्हा

घर में लाइट नहीं, दुल्हन कैसे लाऊं

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर एक हैरान करने वाला विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।शादी के दिन जिस दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन को लाने जाना चाहिए, वही दूल्हा बारात ले जाने से पहले बैंड बाजे के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गया।नारेबाजी करते हुए बाराती प्रदर्शन किए और बिजली बहाल करने की मांग की।शादी के दिन दूल्हे के घर मेहमान और रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। इस बीच स्मार्ट मीटर से बिजली कट गई। बिजली कटने से घर में अंधेरा हो गया। इससे नाराज दूल्हा बारातियों को लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। बिजली बहाल करने की मांग करने लगा। दूल्हे का कहना था कि पुराना मीटर फिर से लगाया जाए और नया प्रीपेड स्मार्ट मीटर को हटाया जाए। डीएम से दूल्हे ने कहा कि घर में बिजली नहीं है, वह कैसे शादी करके दुल्हन घर लेकर आए। इस भीषण गर्मी में दुल्हन बिना बिजली के घर में कैसे रह पाएगी।

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम उजरेहटा में एक युवक की सोमवार को शादी होनी थी। बारात की तैयारियां चल रही थी।इस बीच घर में बिजली गुल हो गई। बारात ले जाने से पहले दूल्हा स्वयं बैंड बाजे के साथ बुंदेलखंड इंसाफ सेना के साथ में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दूल्हे से जब इस संबंध में बात की गई तो बताया कि आज मेरी शादी है और स्मार्ट मीटर की वजह से अधिक बिल आने की वजह से मैं परेशान हूं।दूल्हे ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाकर अपनी ड्यूटी से मुंह फेर लिए हैं। किसके यहां कैसा और कितना बिल पहुंच रहा है, कोई लेना-देना नहीं है। नौजवान पीढ़ी क्या कमांएगी और क्या बिजली का बिल भरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने मांग की है कि पुराने मीटर लगवाए जाएं। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है,जिसके कारण नौजवान अपनी कमाई का रुपया सिर्फ स्मार्ट मीटर के बिल पर दे रहे हैं। बता दें कि यूपी में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर आए दिन विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं और स्मार्ट मीटर में हो रही परेशानियों को लेकर उपभोक्ता परेशान नजर भी आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button