Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्ज़ापुर :अहरौरा डैम पर किसानों का धरना दो दिन बढ़ा,12 को स्टेट हाईवे करेंगे जाम

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)।अहरौरा बांध के सुलूस से हो रहे पानी के रिसाव को बन्द कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान यूनियन का धरना दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। 72घंटे धरना के बाद 11नवम्बर को स्टेट हाईवे को जाम करना था किन्तु उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा और सीओ चुनार मंजरी राव को धरना स्थल पर पहुंचने तथा किसानों को इस बात पर मनाने पर कि लीकेज स्थल पर मरम्मत संबंधित सामान पहुंच चुका है और गोताखोर की मदद से लीकेज बन्द करा दिया जायेगा। आपलोग स्टेट हाईवे जाम न करे। इसपर किसानों ने अपने धरना को दो दिन के लिए और बढ़ा दिये। अब किसान स्टेट हाईवे को 10तारीख के बजाय 12को स्टेट हाईवे जाम करने का निर्णय लिए। धरना तीसरे दिन भी अनवरत जारी रहा। इस संबंध में एक्सईएन हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि 11 तारीख को स्पेशल टीम आकर पानी के लीकेज को बन्द करेगी। आपने बताया कि हम लोग निरन्तर प्रयास में जुटे हैं। हम किसानों का अहित नहीं चाहते हैं।तीसरे दिन के धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन हरिशंकर प्रसाद, जेई ओमप्रकाश राय, आनन्द मौर्य, आनन्द बिन्द डैम की सुरक्षा में लगे हुए हैंऔर किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, गोपाल दास गुप्ता, अनिल सिंह  मुकुटधारी सिंह, विनोद सिंह, दूधनाथ सिंह, जयमंगल सिंह, गुड्डू सिंह, सहित गांव गांव के सैकड़ों किसानों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button