Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: ट्रैक्टर के हल में फंसी बाइक, युवक की मौके पर मौत, दो अस्पताल में भर्ती

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर के हल से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के सिकंदोपुर निवासी श्यामनयन यादव 26 वर्षपुत्र स्वर्गीय छठ्ठू यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार देर शाम वह अपने मित्र रविंद्र यादव निवासी गुर्दनपुर व एक अन्य साथी प्रदीप के साथ चांदपट्टी बाजार से अंडा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कादीपुर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के हल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्यामनयन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button