Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: लेखपाल पर लगा घर गिराने का डर दिखा पैसे ऐंठने का आरोप, मामला पहुंचा डीएम दरबार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। आपको बता दे की पूरा मामला सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज थाना क्षेत्र के कुड़ही गांव का है। जहां की रहने वाले पीड़ित अशोक साहनी ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि रोजी रोटी के सिलसिले में वह मुंबई रहता है। आरोप है कि एक दिन पूर्व हल्का लेखपाल राजेश कुमार उर्फ राजु उनके घर पहुंचा और उसके पुस्तैनी मकान को बंजर में बताकर अधिकारियों के आदेश से गिराने का डर दिखाने लगा। लेखपाल द्वारा बड़े साहब को खुश करने के नाम पर उसके ऊपर नाजायज दबाव बनाकर पैसे मांगे गए। आरोप है कि लेखपाल द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते लगातार पीड़ित को फोन पर उसका घर गिराने की धमकिया भी दी गई। आरोप है कि लेखपाल ने उनकी मां को डराकर 25 हजार रुपए नकद ऐंठ लिया।
पीड़ित ने भी अपना घर बचाने के लिए मुंबई से ही कई किश्तों में ऑनलाइन पैसे लेखपाल के खाते में भेज दिया। कुछ दिन बीतने के बाद मनबढ़ लेखपाल यही नहीं रुका उसके द्वारा अधिकारी के तबादला होने की बात कहकर एक बार फिर बड़े साहब को खुश करने के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन पैसे ऐंठ लिया। पीड़ित जब कुछ महीने बाद मुंबई से घर पहुंचा तो उसने घर गिराने का आदेश मांगना शुरू किया तो लेखपाल आनाकानी करने लगे तो पीड़ित ने गबन किए गए रुपए लेखपाल से वापस मांगा तो पैसे देने से इंकार कर दिया गया। पीड़ित ने इस मामले में अपने पैसे वापस दिलाने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। और सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button