
सुशील कुमार मिश्र
वाराणसी। मां गंगा के प्राकट्य दिवस गंगा सप्तमी पर आज सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के दिव्य अलौकिक प्रांगण में गंगार्चनम का मनोहारी आयोजन किया गया। जिसके तहत सम्मानित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बाबा शिव शंकर और मां गंगा पर आधारित भजनों की रसधारा विश्वनाथ मंदिर परिसर में गूंजती रही। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदरणीय श्री विश्व भूषण मिश्रा जी के संयोजन और सानिध्य में गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने शिवार्चन मंच से मां गंगा की स्तुति गंगाष्टकम और बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्तुति करके गंगार्चनम में उपस्थिति दर्ज की ।





