Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:सड़क हादसे में दो सगे भाइयों में से बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल

असगर अली
देवरिया। जनपद के लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी शुभनारायण तिवारी (25) और दीनानाथ तिवारी (20) शनिवार को नोएडा से बाइक से अपने घर दीवाली मनाने आ रहे थे। रविवार सुबह लगभग 5 बजे मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के फतेहनगर गांव के सामने उनकी बाइक सड़क पर पड़े एक बोल्डर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और एक पोल से जा टकराई। इस हादसे में शुभनारायण तिवारी उर्फ शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। वह नोएडा में इंजीनियर थे। वहीं, उनके छोटे भाई दीनानाथ तिवारी को चोटें आईं। आसपास के स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक शुभनारायण की पत्नी प्रीति तिवारी और मां सविता तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में मातम छा गया है। मृतक शुभनारायण का एक साल का बेटा अश्वनी है। इस घटना से उनके परिवार का रोशनी के पर्व अंधेरे में बदल गया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शुभ नारायण होनहार तथा व्यवहार कुशल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button