Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: देशहित में कई बार जेल की यातना सहे बालरूप शर्मा: रामनाथ

पुण्यतिथि मनी

गाजीपुर।नगर के सुभाष चन्द्र बोस स्मारक समिति के सभागार में क्रान्तिकारी बालरूप शर्मा की‌ पुण्यतिथि मनाई गयी। कवि कामेश्वर द्विवेदी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में काव्य के माध्यम से बहुत ही सुन्दर संक्षिप्त परिचय दिया।रामनाथ शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बालरूप शर्मा एक महान क्रांतिकारी थे। देशहित में कई बार जेल की यातना सहे।अनुभव दास ने उनके साथ व्यतीत किये गये क्षणों का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया। प्रखर वक्ता व्यास मुनि राय ने बताया कि शर्मा जी की ईमानदारी एवं कर्मठता अनुकरणीय थी। गरीबों असहायों ‌के‌ मदद के‌ लिए सतत तत्पर रहा करते थे ।आज के नवयुवको के प्रति ‌चिन्ता व्यक्त करते हुए कहे कि न तो युवकों में जोश है ‌न राष्ट्र के‌ प्रति निष्ठा।अपने कर्तव्यों को भूल गये ‌हैं।दिन पर दिन मानवीयता का‌ ह्रास होता जा रहा है।पाशविकता हावी हो रही है। युवकों को सचेत होने की जरूरत है।नेता मानव ने ‌भी शर्मा जी का विस्तृत जीवन का‌ परिचय देते हुए कहा‌ कि वैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं।ओम नारायण प्रधान,जयराज, हनुमान इत्यादि अनेक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता युधिष्ठिर तिवारी एवं संस्था के महामंत्री दिनेश चन्द्र शर्मा ने कुशल संचालन किया और अपनी ओजपूर्ण भी सुनाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button