Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

अंतर्जनपदीय तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

गोविंदलाल शर्मा/आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर के अभियोग से संबंधित अन्तर्जनपदीय 02 गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एक के पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि एक दिन पूर्व ही गुरुवार को ग्राम लोनियाडीह अंतर्गत पुलिया के नीचे नाले में तीन प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद हुए थे। थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेऊगा नहर से दुर्वाषा से जाने वाली नहर रोड पर सदरपुर बरौली गोशाला मोड पर थाना फूलपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली तथा एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। घायल अभियुक्त इसराक उर्फ काले खाँ पुत्र इसरार सा0 नेवादा थाना फूलपुर उम्र करीब 45 वर्ष को गम्भीर हालत में ईलाज हेतु पीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ रेफर किया गया। एक अभियुक्त रियाज अहमद उर्फ रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र हाजी हसन सा0 मुडियार थाना फूलपुर उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इसराक उर्फ काले खाँ पुत्र इसरार उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button