गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समकक्ष- रीना देवी

प्रमुख समाज सेवी ने मकरसंक्रांति पर बाटी चूरा लाइ व कंबल
चन्दौली । मकर संक्रांति के अवसर पर भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद की पत्नी प्रमुख समाजसेवी रीना देवी ने मुग़लसराय के अलीनगर के एक लान में सबसे निचले तबके के मुसहर बस्ती के लगभग 100 गरीब गुरबों बच्चोऔर विधवा के बीच एक लान में चूरा लाई व तिलकुट के साथ ही कंबल का भी वितरण किया गया। लाइ चूरा व कंबल मिलने के साथ ही मुसहर बस्ती के लगभग 110 लोगो के चेहरे पर मुस्कान आ गयी और प्रमुख को खूब आशीर्वाद दिया ।

वही प्रमुख समाज सेवी रीना देवी ने लान में उपस्थित सभी लोगों समेत प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा यह पर्व हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मकर संक्रांति हमें अपने पारंपरिक मूल्यों को सहेजने और समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का संदेश देती है। कही कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समकक्ष है। इस दौरान सोलु पटेल धर्मेन्द्र यादव सोम बिंद संतोष कुमार विजय बार्डर चांदू पंडित अजीत बिंद परमेश्वर बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




