
चंद्रमोहन तिवारी / गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के दिन दुर्गा के नवरूपो मे महागौरी के आराधना का पर्व सनातन धर्म में धूमधाम में मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय रायगंज स्थित केशव कुटी भवन पर अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की प्रतीक 108 कन्याओ का विधिवत पूजन कर व्यजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में शक्ति की आराधना मां दुर्गा के विभिन्न नवरूपो हम दर्शन पूजन करते है, नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नववर्ष की शुरूआत करते है और ब्रम्हचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी की पूजा अष्टमी को सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है, सभी नवदेवी के नवरूपो की आराधना नौ दिनो तक उपासना किया जा रहा है पंण्डित विनोद तिवारी ने अष्टमी अनुष्ठान मे यज्ञपूजन किया तत्पश्चात 108 कन्याओ को विधिवत पैर धोकर, महावर व कुमकुम, तिलक लगाकर कल्पना जायसवाल ने सभी कन्याओ का आरती पूजन किया गया ओैर मातृशक्ति के माध्यम से कन्याओ को पूजन किया गया। इस कन्या पूजन में विभिन्न आनुषागिक संगठन के कार्यकर्ताओ ने अपना पूजन में सहयोग प्रदान किया। जिसमें जिला संचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, अभाविप के संगठन मंत्री विपुल, विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक, नगर संघचालक दीनदयाल, मुन्ना, वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय, नितिन अग्रहरि, पियुष राय, अमित तिवारी, विनोद तिवारी, अधिवक्ता अखिलेश सिंह, राजेश, मोहन, दुर्गेश, गिरधर, दाऊ जी, अमित ंिसह, कृष्णा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



