Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: घोसिया, वार्ड 1 में सड़को की हालत बद से बदतर,विकास पीटा जा रहा ढिंढोरा

वार्ड 1 में चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी कर की जा रही है भेदभाव: सभासद इमाम अली

मुख्य मार्ग अब्दुल लतीफ शाह मजार से लेकर कब्रिस्तान तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

आफताब अंसारी

भदोही। नगर पंचायत घोसिया विकास कार्य को लेकर खूब ढिंढोरा पीटा जा रहा है। खूब वाहवाही बटोरी जा रही है अगर धरातल पर देखा जाए तो पंचायत क्षेत्र का हर वार्ड विकास कार्य से अछूता नजर आएगा। पूर्व के कार्यकाल में बिछाए गए चौका-पत्थर जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे आज भी गवाही दे रहे हैं कि वार्डो में कितना विकास कार्य हुआ है। आइए हम बात करते हैं वार्ड नंबर 1 के सभासद इमाम अहमद से जिनके वार्ड में कितना और किस तरह से विकास कार्य हो रहा है। सभासद इमाम अहमद ने बताया कि हमारे वार्ड संख्या 1 में सड़को की हालत बद से बदतर हो गई है वर्षों पहले वार्ड में बिछाई गई चौका पत्थर जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे हो गई है। वार्डवासियों को उक्त सड़क पर चलना जान को जोखिम में डालना जैसा हो गया है। इसको लेकर सभासद इमाम अहमद ने कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी एबरार का ध्यान आकृष्ट भी कराया लेकिन उनके द्वारा विकास कार्य को तरजीह न देते हुए नजरअंदाज कर दिया गया। सभासद ने कहा चेयरमैन द्वारा वार्ड 1 में विकास कार्य की अनदेखी की जा रही है।
सभासद इमाम अहमद ने बताया कि उनके वार्ड का मुख्य मार्ग बाबा अब्दुल लतीफ शाह मजार से लेकर कब्रिस्तान तक की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहगीरों तथा मजार को जाने वाले जायरीनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है वहीं मिट्टी ले जाने के लिए कब्रिस्तान तक पहुंचना बहोत मुश्किल हो जाता है। इन्ही सब समस्या से चेयरमैन बेबी एबरार का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है। कहा विकास कार्य को लेकर फेसबुक और वाट्सअप पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है। इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी अनुपम सिंह ने कहा जितना बजट आएगा उतने में ही तो काम होगा। कहा सभासदों ने बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया ऐसे में कैसे विकास कार्य हो सकता है। कहा क्षतिग्रस्त सड़कें तो बहोत है लेकिन बजट के हिसाब से ही विकास कार्य होगा। सभासद इमाम अहमद ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button