वाराणसी: 9 नवंबर को प्रधानमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा

बरेका में बना रहे तीन हेलीपैड,पोलो की लाइटिंग के साथ सड़कों की मरम्मत
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
हिंदुस्तान संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू हो गई है। बाबतपुर से लेकर बरेका तक के रूट को दुरुस्त किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों का निरीक्षण और भ्रमण चल रहा है। बनारस रेल इंजन कारखाना के खेल मैदान में तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां तीन चार ट्रैक्टर ईंट के साथ सैकड़ो से अधिक मजदूर मैदान को समतल करने में जुटे हैं। पीडब्ल्यूडी की देखरेख में यहां हेलीपैड बना रहा है। बरेका के अंडरपास में पहले काफी मलबा पड़ा था इसे हटवाने के साथ रंग रोपन शुरू किया गया है। सड़क के डिवाइडरों पर रंगरोपन का काम तेजी से चल रहा है। सड़कों पर सफेद पेंटिंग कराई जा रही है। सफाई से लेकर सड़क बनाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। पेड़ों की टहनियों के साथ बरेटा का खेल मैदान के घास काटे जा रहे हैं। बाबतपुर से लेकर बरेका के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर श्री काल भैरव मंदिर के अलावा बनारस स्टेशन मार्ग की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है बनारस स्टेशन के सामने एफसीआई मार्ग पर आदि नई सड़क सीमेंट की बनाई जा चुकी है जबकि आधी सड़क पुरानी विटामिन की है जो खराब है दोनों सड़क ऊपर नीचे है इससे आने जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ककरमत्ता आर ओ बी के स्ट्रीट पोल पर तिरंगे लाइटिंग लगाई जा रही है। सभी स्टीट पोलो को चेक किया जा रहा है। जहां काम लाइटिंग है वहां तेज लाइटिंग लगाई जा रही है। कई जगहों पर हाई मास्ट भी लगाए गए हैं।




