
सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी।बीएचयू परिसर में विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसे बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो.ए.के. नेमा, प्रो.वी.के. मिश्रा, पीआईसी, आरजीएससी, बरकछा, एमजेडपी बीएचयू, सीए विशाल सिंह, प्रो ए.आर.त्रिपाठी पूर्व विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय,बीएचयू एवं सेबी स्मार्ट और डॉ. लाल बाबू जायसवाल ने विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली विश्व निवेशक सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में सीडीएसएल द्वारा प्रायोजित और सेबी द्वारा निर्देशित थी। इस रैली का उद्देश्य समाज में निवेश प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाना था। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।




