Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया: मूर्ति स्थापना के लिए कलश में जल भरने नदी में गए तीन दोस्त डूबे,तलाश जारी

असगर अली
देवरिया। जनपद के बरहज में सरयू नदी के नर्वदेश्वर घाट पर सोमवार सुबह जल भरने गए तीन दोस्त डूब गए। दशहरा पर्व के लिए स्थापित मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कलश में जल लेने गए थे। लापता हुए युवकों की पहचान विवेक (16), रणजीत (20) और चंद्रशेखर (16)निवासी ग्राम लहछुआ के रूप में हुई है।
पुलिस और स्थानी लोगों के अनुसार, गौरा वार्ड स्थित घाट पर विवेक पुत्र बेचन, रणजीत पुत्र अच्छेलाल और चंद्रशेखर पुत्र कोमल अपने साथियों के साथ जल भरने पहुंचे थे। जल भरते समय तीनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। साथ आए अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते, तीनों नदी में लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद नावों की मदद से तीनों की तलाश शुरू की गई है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और लापता युवकों की तलाश जारी है। घंटों खोज बिन के बाद भी तीनों का नदी में कहीं पता नहीं चल सका है, जिससे गांव में चिंता का माहौल और पूरा गांव गमगीन होगया है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button