Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी:संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा नवरात्रि पर किया गया प्रसाद एवं जल वितरण

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वावधान में नवरात्र के पावन अवसर पर प्रसाद वितरण एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। इस क्रम में रविवार को श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा की भी व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण प्रारम्भ हुआ, जिसमें श्रद्धालुजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “नवरात्रि साधना, श्रद्धा और सेवा का पर्व है। सेवा ही सच्ची उपासना है, और प्रसाद तथा जल सेवा के माध्यम से भक्तों की थोड़ी भी सहायता कर पाना हमारे लिए परम सौभाग्य है।प्रसाद वितरण में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, श्रीमती शशि द्विवेदी, राकेश जी (हुंडी वाले), श्रीमती नीलिमा जैन (कुवैत), मंजू जैन, मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।इसके अलावा गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), संजय अग्रवाल “गिरिराज”, पवन राय, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, रंजनी यादव, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button