Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम संपन्न

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इसके संबंध में 23 सितंबर को प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।और आज 26 सितंबर को आजमगढ़ जिला कार्यशाला आयोजित किया गया है।इसी प्रकार मंडलों में भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला 28, से  30 सितंबर के मध्य आयोजित की जाएगा। 28 से 30 सितंबर के मध्य, प्रदेश स्तर पर प्रेसवार्ता कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा ।7 से 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा।1 से 5 अक्टूबर के मध्य वक्ताओं की वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 26 से 30 अक्टूबर युवा और महिला सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा ।1 से 15 नवंबर के मध्य  प्रोफेशनल सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर के मध्य कॉलेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 16 से 30 नवंबर के मध्य जिला स्तरीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा ।16 से 30 नवंबर के मध्य मंडल स्तर पर युवा व महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 1 से 15 दिसंबर के मध्य स्ट्रीट वेंडर छोटे दुकानदारों एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ।1 से 25 दिसंबर के मध्य आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू,आर पी राय, सतेन्द्र राय, लक्ष्मण मौर्या, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह,श्रीकृष्ण पाल, पवन सिंह मुन्ना,  नन्हकूराम सरोज, अवनीश मिश्र आनंद सिंह पूनम सिंह,विनय गुप्ता मिथिलेश चौरसिया विवेक निषाद मृगांक शेखर सिन्हा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button