Slide 1
Slide 1
आजमगढ़पुलिस विभाग

एसपी ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण

    गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने रविवार की देर शाम को जिले के थाने कंधरापुर, तहबरपुर और निजामाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मकसद  कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अभिलेखों की सुव्यवस्था और जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क और थानों की साफ-सफाई का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभिलेख हमेशा अद्यतन रहें और आगंतुकों एवं पीड़ितों के साथ हमेशा सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।एसपी ने विशेष रूप से महिला और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और थानों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहने और थानों को जनता के लिए हमेशा सुलभ बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button