Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:फर्राटा फैन की चपेट में आया किशोर,मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा असिलाई गांव में रविवार शाम को फर्राटा फैन गिरने से करंट की चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। विशुनपुरा असिलाई गांव निवासी अंकुश राजभर (16) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविवार शाम पड़ोस में गया था, तभी फर्राटा फैन अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। फैन में करंट दौड़ रहा था जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अंकुश तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे उसी हाथ को थामकर बिलख रही थीं, जिसमें रक्षाबंधन पर राखी बांधी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button