Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:नगर पालिका संविदा कर्मचारी की मौत,परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

असगर अली
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को नगर पालिका के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन और साथी कर्मचारी के शव को लेकर नगर पालिका परिषद परिसर पहुंच गए। न्याय की मांग करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकोली गांव निवासी 55 वर्षीय रामनक्षत्र चौरसिया, पुत्र रामा चौरसिया नगर पालिका के प्रकाश विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत थे। बीते 6 अगस्त को बेलढाढ़ रोड पर काम करते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और बाद में लखनऊ रेफर किया गया था।लगभग एक माह तक चले इलाज के बाद बुधवार देर शाम लखनऊ में उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव देवरिया लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन और साथी कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उसे सीधे नगरपालिका परिषद परिसर ले जाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।स्थिति बिगड़ती देख नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था से भी मृतक परिवार को सहयोग दिलाने की बात कही।नगर पालिका अध्यक्ष के इस हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद परिजन और कर्मचारी शांत हुए। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। इस घटना के कारण नगर पालिका परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button