Slide 1
Slide 1
देवरिया

मित्रों के सहयोग से पुरातन साथी सम्मेलन का मनाएंगे सिल्वर जुबली – अलकेश पांडे


भाटपार रानी/देवरिया।पुरातन साथी सम्मेलन सह विचार संगोष्ठी के लगातार तीसरे वर्ष सफल आयोजन को लेकर पुरातन साथी सम्मेलन के संयोजक अल्केश पांडे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जो परम्परा चल रहीं थीं उसको भाटपार रानी में भी वही परम्परा रहे  वही से प्रेरणा लेकर  पुरातन साथी सम्मेलन सह विचार संगोष्ठी का आयोजन 2023 में मित्रों के सहयोग से प्रारंभ किया गया 2024 द्वितीय संस्करण में कार्यक्रम भव्य और लोकप्रिय हो गया और एक विशाल रूप ले रहा हैं। सर्वप्रथम एक कोर कमेटी का गठन किया गया और धीरे-धीरे इसमें मित्रों को जोड़ना शुरु किया गया आज पुरातन साथी ग्रुप में 350 मेंबर से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और 2025 के तीसरे संस्करण में दूर-दूर से मित्र आए और एक दूसरे से मिलकर खुशी व्यक्त किया l उसमें इस सोच के पीछे अलकेश पाण्डेय ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती साक्षी दीक्षित का भी मॉरल सपोर्ट बहुत रहा। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों एवं पुरातन साथी सम्मेलन के तीसरे संस्करण में आए सभी आगंतुक मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहां की अगर मित्रों का सहयोग ऐसे ही बना रहा तो पुरातन साथी सम्मेलन का सिल्वर जुबली भी मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button