Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब, पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा विश्व में एक ही हैं धर्म सनातन

असगर अली
देवरिया। प्रतापपुर तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के चकिया कोठी संत नगर  के प्रांगण में मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन किया गया। शुभारम्भ मां भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प अर्पित कर,शंख ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रों से किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश अनील ने अपने संबोधन में कहा ये वर्ष विशेष वर्ष है। पूरे भारत में गांव से शहर तक हिंदू सम्मेलन कराया जा रहा है। जब इस देश पर मुगलों का आक्रमण हुआ। गुरुतेग बहादुर  का शहादत दिवस 350 वर्ष पूरा होने पर ,मुगलिया सल्तनत के जाने के बाद भारत अंग्रेजी हुकूमत के हाथों गुलाम हुआ था। भारत माता गुलामी की बेड़ियों में जकड़ गई। जब पूरे देश में क्रांति की ज्वाला धधकी  उसके 150वा जयंती पर वंदेमातरम् शंखनाद ,भगवान विरसा मुंडा जिन्होंने मरते दम तक दबे कुचले के साथ जनजागरण का कार्य किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष पूरा होने पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। विश्व में एक ही धर्म है सनातन धर्म। जो सबको परिवार मानता है। हम बासुदेव कुटुंबकम् की बात करते हैं। महर्षि अरविंद ने कहा कि जब सनातन का उत्थान होगा , तब भारत का उत्थान होगा। जब सनातन का पतन होगा तब पूरा विश्व का पतन होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ गायत्री ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को अपनी शक्ति पहचाने की बात कही।आज परिवार से संस्कार खत्म हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी मातृ शक्ति की है। परिवार का संस्कार समाप्त हो रहा है। सम्मेलन को दंडी बालक राघवेन्द्र दास ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता छट्ठू प्रसाद पूर्व प्रधानाचार्य ने किया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष हरिचरन सिंह ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से स्वागत किया।

इस मौके पर राजकुमार शाही,सभाकुवर सिंह विधायक, हृदयलाल शर्मा,मनोज वर्मा, संतोष गुप्ता, घनश्यामनंद ओझा,सुशील सिंह,अश्वनी सिंह,अरविंद सहाय,विजय दुबे,अजय दुबे ,डॉ उमा नाथ तिवारी, नागेन्द्र पासवान, वीरेश सिंह, भानु प्रताप सिंह,अमित सिंह, जयप्रकाश तिवारी , बशिष्ठ सिंह, त्रिपुनायक विश्वकर्मा,  रविप्रकाश सिंह एडवोकेट, राधाकृष्ण शुक्ल,मार्कण्डेय सिंह, कुंदन सिंह, बलिंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में सुनील यादव कमेडियन एवं भोजपुरी लोक गायक मृत्युंजय लाल यादव का भी प्रोग्राम हुआ। सम्मेलन में बजरंग बली की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button