Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन जारी

असगर अली
देवरिया।जनपद में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का अभियान जारी है। अब तक जनपद में  99,059 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है। इस अभियान में भलुअनी ब्लॉक सबसे आगे है, जबकि बरहज ब्लॉक सबसे पीछे है। जनपद में कुल 3 लाख 95 हजार 926 मतदाताओं के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुरुआत में यह प्रक्रिया धीमी गति से हो रही थी, जिस पर आयोग ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद चार नवंबर को मंडलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रशासनिक सख्ती के बाद पिछले दो सप्ताह में कार्य में तेजी आई है।ब्लॉकों के आंकड़ों के अनुसार, भलुअनी ब्लॉक ने सर्वाधिक 18,883 मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया है। देसही देवरिया ब्लॉक 6,084 मतदाताओं की जांच के साथ दूसरे स्थान पर है।अन्य ब्लॉकों में सलेमपुर में 13,811, रुद्रपुर में 6,696, तरकुलवा में 2,636, भाटपाररानी में 8,687, भटनी में 9,978, पथरदेवा में 3,599, लार में 4,890, बैतालपुर में 3,958, बनकटा में 4,523, रामपुर कारखाना में 2,310, भागलपुर में 2,961, गौरीबाजार में 5,372 और देवरिया सदर में 2,970 मतदाताओं का सत्यापन संपन्न हुआ है।सबसे कम प्रगति बरहज ब्लॉक में दर्ज की गई है, जहां केवल 1,701 मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका है। प्रशासन का कहना है कि शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सत्यापन अभियान को गति देने में जुटे हैं। अधिकारियों का दावा है कि आगामी दिनों में सत्यापन कार्य में और तेजी आएगी, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाकर आयोग को उपलब्ध कराया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button