Slide 1
Slide 1
आजमगढ़गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में जिला प्रभारी राकेश द्रिवेदी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, दयाशंकर पाण्डेय,प्रवीण सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना राय, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह, अजीत सिंह,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला अनुज, निखिल राय, अभिनव सिंह, सतीश राय, भाजयुमो जिला महामंत्री विवेकानंद राय व अविनाश सिंह, आलोक तिवारी एवं सैकड़ों पदाधिकारियों उपस्थिति होकर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

महाहर धाम में कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई, बांटी गई मिठाई

मरदह।सेवा_पखवाड़ा अभियान के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अति प्राचीन पौराणिक स्थल महाहरधाम की साफ सफाई कि कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।सफाई के बाद जिला महामंत्री अवधेश राजभर, समाजसेवी व युवा नेता आषुतोष चतुर्वेदी (पिंटू चौबे), वरिष्ठ कार्यकर्ता निवर्तमान मंडल महामंत्री प्रमोद राय व विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी चंचल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाईयां खिलाकर कर मोदी जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के लिए प्रभु से प्रार्थना किया वो स्वस्थ रहे और दीर्घायु हो।कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवींद्र तिवारी,बुथ अध्यक्ष चंदन ठाकुर, शक्ति केंद्र संयोजक संजीवन राजभर, रामविलास यादव, राजेश राजभर, मिथलेश सिंह,विजयी बासफोर, कन्हैया राजभर, कृष्णा कुमार, अच्छेलाल राजभर,मंयक सिंह, रुपेश सिंह,अजय राजभर, विरेन्द्र सिंह,दिपक राजभर एवं पंचासो संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button