Slide 1
Slide 1
एजुकेशनभदोही

भदोही: गर्ल्स इंटर कालेज में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में हिंसा से पीड़ित महिलाओं व कानूनी सहायता के बारे में दी गई जानकारी

ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….

भदोही। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भदोही गर्ल्स इंटर कालेज में वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा जिला चाइल्ड लाइन परिसर मे हिंसा से पीड़ित महिलाओं हेतु कानूनी सहायता व परामर्श शिवर तथा व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ममता सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुख्यमंत्री सुमंगला, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड व सामान्यद्व पति के मृत्युपरान्त, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर, वन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं टोलफ्री न0 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं जिसमें शारीरिक शोषण जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, बाल विवाह व शारीरिक हिंसा को रोकने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह दी गई। व्यक्तिगत मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि ऐसे में शरीर को साफ रखना व सेनेटरी उत्पादों का सही उपयोग, नियमित रूप से हाथ धोना तथा मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचने के बारे में बताया गया। महिला हेल्पलाइन नंबर 112ए 181ए 1090 1930 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत दिनांक 17-09-2025 से 02-10-2025 तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का अयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनन्द कुमार मौर्या, सत्येन्द्र पाण्डेय, मो0 कैफ सहित कालेज की प्रिंसिपल व शिक्षिकाएं तथा काफी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button