Slide 1
Slide 1
चंदौली

लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार युवकों को किया गिरप्तार

युवकों ने महंगे शौक, ब्रांडेड लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने की चाहत में लूट की रची थी साजिश


चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर हुई 1.34 लाख की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पढ़ाई करने वाले इन युवकों ने महंगे शौक, ब्रांडेड लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने की चाहत में लूट की पूरी साजिश रची थी। आरोपियों की बातचीत और पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे जल्दी पैसा कमाकर लग्जरी जिंदगी जीना चाहते थे। इनमें से एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को आई फ़ोन देने की तैयारी में था, जिसके लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 21 मई को वाराणसी निवासी एक मुनीब दुकानदारों से वसूली कर वापस लौट रहा था। तभी ग्राम चौरहट के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब ₹1.34 लाख मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर इलाके के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पाण्डेय, मोहम्मद तारिक अंसारी और देव सरकार उर्फ दयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹60 हजार नकद, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों को मुनीब की पूरी गतिविधियों की जानकारी एक अंदरूनी सूत्र से मिल रही थी, जो खुद वसूली का काम करता था। उसी ने बताया था कि हर गुरुवार को बड़ी रकम लेकर मुनीब पड़ाव इलाके में आता-जाता है।
इसके बाद युवकों ने कई दिनों तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में निकले थे, तभी ओपी गार्डेन के सामने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button