Slide 1
Slide 1
चंदौली

तीन दिवसीय किसान चौपाल महोत्सव शुरू

चन्दौली। नियामताबाद विकासखंड क्षेत्र के लौदा गांव में तीन दिवसीय किसान चौपाल महोत्सव शुरू हुआ। इसका शुभारंभ सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें किसानों को उन्नत खेती सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक और सक्रिय होना चाहिए। साथ ही उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वही जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, मृदा परीक्षण, उन्नत बीजों के प्रयोग और कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।
कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके कुमार प्रनेश, बासु गर्ग, संतोष श्रीवास्तव, सुशील सिंह, सुनील, रवि, रविंद्र, सुधीर, अनूप, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button