
आकाश वर्मा
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री,आगरा छावनी विधानसभा के विधायक डॉक्टर गिर्राज सिंह धर्मेश का 69 वा जन्मदिन शहर भर से आए भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रताप पुरा स्थित मैरिज हॉल में बड़ी धूम धाम से मनाया। आयोजन में सर्वप्रथम सुंदर कांड का पाठ आयोजित हुआ। जिसमे संगीतमय सुंदर कांड में सभी ने पवित्र हनुमान चालीसा का पाठ किया और नृत्य के संग पाठ का आनंद लिया।पाठ के उपरांत प्रभु श्री राम जी और हनुमान जी की आरती हुई।आरती के बाद उत्साही कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट,पगड़ी,बड़ी बड़ी फूलमालाओं, दुपट्टों एवं पुष्प वर्षा से ढोल नगाड़ों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की और लंबी उम्र एवं क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए दुआ की। जन्मदिन आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,राजेश गोयल,महेश शर्मा,सुधीर राठौर रोहित कत्याल,मनमोहन कुशवाह,विवेक धर्मेश,महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता,अतुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,धर्मवीर लोधी,विवेक लोधी,राहुल वैध,संध्या माहौर,कौशल चौहान,जय सिंह सरदारा,विजय कुमार विपिन उपाध्याय,अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




