Slide 1
Slide 1
बिहारराजनीतिराज्यरोहतास

रोहतास:डेहरी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार राजीव रंजन और सोनू सिंह ने किया नामांकन

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

212-डेहरी विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एनडीए समर्थित उम्मीदवार राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने आज भव्य जुलूस के साथ अनुमंडल कार्यालय, डेहरी पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक नारों के साथ अपने प्रत्याशी का स्वागत किया। इस दौरान राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद और एनडीए के सहयोग से डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन के समय गठबंधन के कई स्थानीय नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। निर्वाचन कार्यालय में सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button