Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में एक 19 वर्षीय आईटीआई छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिवार के अनुसार, युवक अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था और घटना के समय घर पर अकेला था।जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर  छात्र चंदन का आईटीआई रिजल्ट आया था। उसके माता-पिता और भाई उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। जब मां घर लौटीं, तो दरवाजा बंद मिला और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर चंदन कुमार का शव फंदे से लटकी हुई मिली।मां की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। तरवा थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button