
डॉ शिव यादव
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. पिताम्बर दास को चिकित्सा विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष बनाया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रो. पिताम्बर दास को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए चिकित्सा विज्ञान संकाय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।




