Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

वाराणसी: 28अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे बीटीटीए

सभी प्रांतों के पर्यटक वाहन स्वामी अनिश्चितकालीन अवधि के लिए अपनी सेवाएँ पूरी तरह बंद कर देंगे -प्रकाश जायसवाल

            ✍🏼उत्पलदादा
वाराणसी। बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन (बीटीटीए) तथा सभी छोटे-बड़े वाहन मालिक संघ (टेंपो ट्रैवलर, मिनी बस,कार स्वामी संगठन) की संयुक्त बैठक मिंट हाउस स्थित होटल में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार बॉर्डर पर हो रही जबरन वसूली और अवैध चालान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीटीटीए अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा यदि बिहार सरकार ने इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया, तो देशभर के टूरिस्ट वाहन स्वामी २८ अगस्त २०२५ को प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे।इसके साथ ही यदि हमारी मांगों को अनसुना किया गया,तो सभी प्रांतों के पर्यटक वाहन स्वामी अनिश्चितकालीन अवधि के लिए अपनी सेवाएँ पूरी तरह बंद कर देंगे,जिससे पूरे देश की पर्यटन व्यवस्था ठप हो जाएगी। श्री जायसवाल ने कहा कि,यदि बिहार,मध्य प्रदेश जैसे तमाम स्टेट में अवैध टैक्स वसूली के नाम पर वाहनों के चलान करना,आरटीओ एवं डीटीओ द्वारा धनउगाही जैसे दमनकारी कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर और भी व्यापक रूप से किया जायेगा। आज छोटी,बड़ी, तमाम टूरिस्ट वाहन स्वामियों ने यहां पर उपस्तिथि होकर आंदोलन का समर्थन व संकल्प लिया जिसमें बतौर छोटी बड़ी वाहनों के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में उपस्थित सर्वश्री विनोद कुमार सिंह,शशि प्रताप सिंह, प्रकाश जायसवाल सुनील सिंह, माया सिंह,बंटी सिंह,हर्षवर्धन सिंह,रोहित सिंह,बृजेश यादव,अवनीश मिश्रा,शैलेंद्र त्रिपाठी, पप्पू यादव,प्रदीप सिंह बच्चा, रजनीश दुबे,आनंद सिंह,बिहारी पांडे अमित शुक्ला,विजय सिंह,रजत सिंह, नीरज बादलानी सहित तमाम ट्रांसपोर्टर साथी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button