कुशीनगर:माही मनीषा के डांस पर थिरके लोग,कलाकारों ने दिखाई हैरतअंगेज करतब

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मथौली का डोल मेला संपन्न
शकील अहमद
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली में शनिवार की रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोल मेला सकुशल संपन्न हो गया।अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं बाहर से आए कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसे देख दर्शक झूम उठे।बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत मथौली में डोल मेला का आयोजन किया। शनिवार की शाम से ही डोल मेले का जुलूस निकलना शुरू हुआ जो नगर भ्रमण करते हुए कचहरी में पहुंचा। जहां कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों आकर्षित कर दिया।डोल मेले में कलाकारों ने तलवारबाजी,लाठी खेल का प्रदर्शन किया भगवान हनुमान,दुर्गा देवी तथा राधा-कृष्ण,शिव पार्वती और शेष नाग की भव्य झांकियां प्रस्तुत की।डोल मेले में चार चांद लगाने पहुंची।मशहूर डांसर माही और मनीषा ने गीत संगीत का ऐसा शमा बांधा की मेला देखने आए हजारों दर्शक थिरकने लगे।मथौली नगर में डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार थाने की पुलिस फोर्स के साथ बीएसएफ के जवान मुस्तैद रहे। हाटा, कप्तानगंज,रामकोला व अहिरौली बाजार थाने से करीब 140 की संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी।




