बलिया
बलिया: विश्व हिन्दू परिषद का मना स्थापना दिवस

बलिया। नगरा गुरु बाबा के मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय वर्मा जी,जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास शर्मा जी,जिला प्रचार प्रमुख विजय शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला धर्म प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश दास और अध्यक्षता लालबहादुर सिंह लालू जी (वार्ड सभासद ) ने किया। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सन्-1964-में किया गया था। इसलिए स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद तक मनाया जाता है।




