गाजीपुर:शेरपुर कलां में पुरानी पुलिया दे रहा दुर्घटना को दावत, ग्रामीणों ने की पुलिया निर्माण की मांग

त्रिलोकी नाथ राय,गाजीपुर। भाँवरकोल ब्लॉक के शेरपुर कलां गांव के वार्ड नंबर ११ के नाई बस्ती का मुख्य निकास मार्ग पर पुरानी पुलिया है कई वर्षो से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है, किसी तरह इस पर आना-जाना लगा रहता है, अभी हाल ही में आई बाढ़ के बाद पुलिया पर आवागमन खतरे से अब खाली नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन इस पुलिया के पास लोग गिरकर चोटिल होते हैं। पुलिया अत्यधिक जर्ज़र हालत में है। किसी दिन गंभीर हादसे का कारण भी बन सकती है। जिससे ग्रामीणों में हमेशा भय एवं खतरा का माहौल बना रहता है। स्थानीय सीताराम उपाध्याय, बबन उपाध्याय,विजय उपाध्याय, उदय नारायण ठाकुर, विनोद उपाध्याय ,केशव ठाकुर दिनेश ठाकुर, मुन्ना बिंद, मुन्ना ठाकुर, टनमन, भरत भर, मुन्ना भर, सुरेंद्र ठाकुर एवं गजाधर ठाकुर आदि ने बताया सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने स्वयं मिट्टी एवं गोबर डालकर किसी तरह आवागमन बना है। यहाँ के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब शासन प्रशासन से आस लगाए ग्रामीणों ने नये पुलिया के निर्माण की मांग की है। बताया कि यदि जल्दी समस्या का समाधान नही हुआ आंदोलन को बाध्य होंगे।




