Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:सुहवल मंडल ने निकाली भब्य तिरंगा यात्रा,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर। 376 विधानसभा जंगीपुर के सुहवल मंडल का बुधवार को बाइक से भव्य तिरंगा यात्रा आयोजन किया। इस यात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय और विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री सुनील सिंह थे।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ताड़ी घाट शहीद मेजर विकास सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गाने बजाए गए ।’भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया। यात्रा के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। यात्रा का समापन ढढ़नी रणबीर राय पट्टी में अमर शहीद रामनारायण राय एवं नेम नारायण राय समाजसेवी व प्रधान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि शहीदों की याद में हर साल इसी तरह शहादत को देश की जनता याद करती रहेगी। यह तिरंगा यात्रा हमें देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नरेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, जिला मंत्री राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष श्रवण राम, रासबिहारी राय, प्रमोद राय, अरविंद राय, प्रफुल्ल चंद राय, निखिल राय,कमलेश सिंह,लल्लन सिंह, अमित तिवारी चंचल,हर्ष सिंह,पंकज राय, शशीकांत राय एवं सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने भी भाग लिया और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button