Slide 1
Slide 1
गाजीपुरसड़क दुर्घटना

गाजीपुर: नंदगंज में तेज रफ्तार कार से महिला की गई जान

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के बंतरा हाईवे कट के पास सोमवार की रात सड़क पार कर रही महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय मिन्ता देवी के रूप में हुई है, जो देवसिहा गांव की रहने वाली थीं। वह नंदगंज बाजार से अपने घर लौट रही थीं। तब यह हादसा हुआ। कार चालक महिला को टक्कर मारने के बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे रखकर कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button