Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

जंगीगंज से कोनिया क्षेत्र तक मार्ग के फोरलेन और डेंगूरपुर में गंगा नदी पर पक्के पुल की मांग को लेकर भदोही सांसद ने परिवहन मंत्री को सौपा पत्र

भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पक्के पुल के निर्माण को लेकर सौपा पत्र

कोनिया क्षेत्र के डेंगुरपुर में गंगा नदी पर पक्के पुल के निर्माण व डेंगुरपुर तक फोर लेन हमारी प्राथमिकता- डॉ बिनोद बिंद

दिल्ली । वहीं कोनिया क्षेत्र के डेंगुरपुर में गंगा नदी पर पक्के पुल का रास्ता साफ होते दिख रहा है सांसद डॉक्टर विनोद कुमार बिंद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जंगीगंज से कोनिया क्षेत्र तक मार्ग के फोरलेन और डेंगूरपुर में गंगा नदी पर पक्के पुल की मांग को लेकर एक पत्र सौपा और मांग किया कि इन दोनों कार्यो से आमजन और सीतामढ़ी व विंध्याचल धाम और मध्य प्रदेश की तरफ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ होगा।लंबे समय से कोनिया क्षेत्रवासी गंगा नदी पर पक्के पुल की मांग कर रहे हैं गुरुवार को सांसद डॉक्टर विनोद कुमार बिंद ने नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की है इस दौरान उन्होंने नितिन गडकरी को अवगत कराया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर जंगीगंज बाजार से कोनिया क्षेत्र के डेंगुरपुर तक मार्ग को फोरलेन किया जाना अति आवश्यक है साथ ही कोनिया क्षेत्र के डेंगुरपुर में गंगा नदी पर पक्के पुल के निर्माण से नेशनल हाईवे 19 मिर्जापुर जिले की सीमा में एनएच 35 से कनेक्ट हो जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को जहां आवागमन में आसानी होगी वहीं सीता समाहित स्थल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कोनिया क्षेत्र में पक्का पुल उनकी प्राथमिकता में है जंगीगंज से कोनिया क्षेत्र तक मार्ग के फोरलेन होने से आवागमन में लोगों को आसानी होगी जिसको लेकर नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस बाबत पत्र दिया गया है।

भदोही के भाजपा सांसद डॉ बिनोद बिंद अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करते दिख रहे है । अभी बजट सत्र के दौरान सदन में अपने लोकसभा क्षेत्र के रेलवे संबंधित समस्याओं को उठाते हुए कई अंडर पास बनवाने को लेकर रेलमंत्री को अवगत कराया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button