Slide 1
Slide 1
क्राइमधर्ममिर्जापुर

मिर्जापुर:धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार 

तारा त्रिपाठी ,जमालपुर /मिर्जापुर। डवक कस्बे में रुपये का प्रलोभन देकर एक मकान में चल रहे धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। डवक निवासी ओमकार नाथ केशरी ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। बताया कि जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन करने लगे हैं। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, रविशंकर तिवारी,आरएसएस चंदौली जिला गौ सेवा प्रमुख राजा, हिंदू युवा वाहिनी चंदौली जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण, संगठन मंत्री शशि प्रकाश,ओमकार, दीलिप,सुनील कुमार, अमन सिंह आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button