गाजीपुर
गाजीपुर:पाइप लाइन डालने में तोड़ दी आरसीसी रोड, मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर के वार्ड नंबर ११ में विगत ३ वर्ष पहले आरसीसी रोड को तोड़कर जल जीवन मिशन की पाइप लाइन डाली गई थी।
गाँव में पानी की सप्लाई भी लगभग दो वर्षो से चालू है किन्तु आज तक जल जीवन मिशन द्वारा आरसीसी रोड के मरम्मत का कार्य नही कराया गया।इस रास्ते से सैकड़ो लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। रिपेयर न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश है। स्थानीय निवासी नथुनी ठाकुर, उमा यादव, अमित प्रजापति, प्राथमिक उपचारकर्ता दिनेश ठाकुर ,उदय नारायण ठाकुर आदि ने मांग की। इस मार्ग का जल जीवन मिशन द्वारा संज्ञान लेकर मरम्मत कराए।




