Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

PM मोदी वाराणसी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर डीएम कमिश्नर मंडल आयुक्त से गैंगरेप केस ली जानकारी

कहा – दोषियों पर सख्त एक्शन हो

सरफराज अहमद/ वाराणसी
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर वाराणसी पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।

दरअसल, वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 5 दिन तक गैंगरेप किया था। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है।

पीएम बनने के बाद मोदी का यह काशी का 50वां दौरा है। मोदी यहां 3,884 करोड़ की 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र में करीब ढाई घंटे रहेंगे। एयरपोर्ट से पीएम हेलिकॉप्टर से मेहंदी गंज पहुंचेंगे। मेहंदी गंज में ही पीएम की जनसभा है।

सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक भी वाराणसी पहुंच गए हैं। केशव मौर्य ने एयरपोर्ट पर कहा-पीएम काशी को 4000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। काशी में पीएम उन्नतशील किसानों से बातचीत करेंगे। अमूल से जुड़े 2 लाख 70 हजार किसानों को बोनस ट्रांसफर करेंगे।

क्या है पूरा मामला

18 साल की ग्रेजुएशन की छात्रा 29 मार्च को काम खत्म करने के बाद शाम को घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। उसे घुमाने ले गया। राज उसको लेकर एक होटल में रुका। उसने होटल में छात्रा के साथ रेप किया। वीडियो बना लिया।

30 मार्च को छात्रा घर जाने लगी तो राज के जानने वाले समीर, आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को जबरन होटल में ही रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया।

अगले दिन उन लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर कांटिनेंटल कैफे ले गए। वहां बहोशी की हालत में छात्रा से रेप किया। दो दिन तक मलदहिया के आस-पास के होटलों में साजिद के दोस्तों इमरान, दानिश, सोहेल, शोएब, जैब और अन्य ने अलग-अलग जगह छात्रा के साथ रेप किया।

3 अप्रैल की रात साजिद ने छात्रा को एक कार वाले के साथ बैठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में छात्रा के साथ रेप किया। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद छात्रा बदहवास हालात में घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button