Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

आजमगढ़: ओबीसी कांग्रेस ने एस० आई०आर० के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़।ओबीसी कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस आजमगढ़ श्री ओमप्रकाश यादव के सौजन्य से प्रदेश में हो रहे एस० आई० आर० के विरोध में राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से सौपा गया। ज्ञापन में यह माँग किया गया कि देश में राज्य दर राज्य चुनाव आयोग द्वारा एस० आई० आर० किया जा रहा है, जिसके पक्षपाती व संदेहप्रद व्यवस्था के प्रति आम जनमानस में वोट चोरी के माध्यम से सरकार चोरी की सरकारी व्यवस्था को लेकर निराशा और गुस्सा है। लोकतंत्र में जनता के ऊपर खासकर दलित,आदिवासी, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्गों का वोट के अधिकार से वंचित होने का खतरा महसूस हो रहा है। साथ ही एस०आई० आर०  लागू होने वाले राज्यों में लगातार बी० एल० ओ०  जैसे कर्मचारियों के आत्महत्या की दुखद खबरें पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। यह भी मांग किया गया कि शोषित- वंचित समाज के वोट के अधिकार की रक्षा करने वाला और सरल एस०आई० आर० प्रक्रिया  बनवाने का कृपा करें तथा बि०एल० ओ० की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की कृपा करें। ज्ञापन सौपने वालों में सर्वश्री रामगणेश प्रजापति, काजी रियाजुल हसन (शहर अध्यक्ष), मन्तराज यादव ( जिला महासचिव), पूर्णमासी प्रजापति,गोविन्द शर्मा(शहर महासचिव व पत्रकार),बालचन्द राम(शहर उपाध्यक्ष), सूर्य केश विश्वकर्मा, मुन्नु मौर्या, राम सिंह यादव, राकेश गुप्ता, पतरुराम विश्वकर्मा, शंभु शास्त्री, फौजदार यादव, मूलचन्द चौहान(पी०सी०सी०) , वंशराज यादव, गौतम मौर्या आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button