Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशराजनीति

आजमगढ़:भाजपा सम्मेलन में महिला नेत्री का विस्फोट: नेताओं पर लगाया शोषण का आरोप

गोविन्द लाल शर्मा। आजमगढ़। जिले में भाजपा के लिए जहां राजनीतिक माहौल अनुकूल नहीं बन पा रहा, वहीं अंदरूनी गुटबाजी ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हरिऔध कला केंद्र में हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने ही महिलाओं ने पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला नेत्री ने  कहा कि कहो तो नाम बताऊं, कौन महिला पदाधिकारियों का शोषण करता है। महिला नेत्री को प्रदेश अध्यक्ष शांत कराते नजर आते है, वही कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला भी शांत रहने के लिए कहती है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला निवासी अनीता सिंह, जो इस समय नगर महामंत्री महिला मोर्चा के पद पर कार्यरत हैं, ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को उन्हें फोन कर बताया गया कि उन्हें मेन बॉडी का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यालय बुलाया गया और वहां से सर्किट हाउस ले जाकर करीब चार घंटे तक बैठाया गया।अनीता के अनुसार, उस दौरान उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया, शॉल देकर सम्मानित किया गया, लेकिन चार घंटे बाद अचानक सूची को फर्जी घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो स्थानीय नेताओं ने उन्हें बंद कमरे में बैठाकर आश्वासन दिया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अनीता सिंह ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी। उन्होंने मिलने का आश्वासन दिया, लेकिन बिना मुलाकात किए ही चले गए। यह  भी आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता घूस लेकर पदों का बंटवारा करते हैं और पार्टी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button