Slide 1
Slide 1
बाराबंकीब्रेकिंग न्यूज़

बाराबंकी: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट उतरने से मंची भगदड़,दो श्रद्धालु की दर्दनाक मौत,कई घायल

यूपी सरकार ने मृतकों के परिजन को पांच पांच लाख रुपए देने का ऐलान

डीएम, एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुँचे,लिया जायजा

बाराबंकी। जनपद के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक दु:खद हादसा सामने आया है। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु लोहे के पाइप की बैरिकेटिंग लाइन में खड़े थे।श्रद्धालु के लिए सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन शेड के ऊपर बंदर कूद गया। अचानक पाइपों में करंट दौड़ने से सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को बिजली के झटके महसूस हुए। लाइन में खड़े  बिजली की चपेट में 35 लोग आकर घायल हो गए। इनमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। करंट की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया- कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीनशेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैल गया। करंट लगने से प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार (35) वर्ष की मौत हुई है। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। अवसानेश्वर मंदिर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त लाइन में करीब 3 हजार लोग दर्शन के लिए लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात 2.30 बजे जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से हादसा हुआ। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे को कुचलते चले गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना को लेकर डीएम से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ अवधेश यादव ने बताया- हादसे के बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस से 29 लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी लेकर आए। 9 को त्रिवेदीगंज और 7 को कोठी सीएचसी भेजा गया। 5 गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक दो की मौत हुई है। हादसे के बाद मंदिर की बिजली सप्लाई काट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button