Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र के रामपुरकलां गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में 12 वर्षीय बालक दीपांशु उर्फ लिटिल तिवारी की ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बालक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दीपांशु के पिता मनोज कुमार तिवारी ने पवई थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को दोपहर लगभग ढाई बजे उनके गांव के पास अलीनगर में मनीष पांडेय के स्वामित्व वाला ट्रैक्टर, जिस पर संजय अग्रहरि का रोटावेटर लगा था, खेत जोत रहा था। ट्रैक्टर को संतोष कुमार पुत्र झीने चला रहा था। मनोज के अनुसार, उनका बेटा दीपांशु उस समय खेत के किनारे खड़ा था। ट्रैक्टर चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाया, जिसके कारण ट्रैक्टर खेत के किनारे की ओर बढ़ गया और दीपांशु रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के तेज ब्लेड्स ने बालक के शरीर को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button