Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही : कड़कड़ाती ठंड में अभियां पहुंचकर डीएम व एसपी ने वंचितों को वितरित किया कंबल

एसीसीबी हैंडलूम क्रिकेट प्रतियोगिता के सौजन्य से डीएम व एसपी ने जरूरतमंदों को बाँटा कम्बल

आफताब अंसारी
भदोही। एसीसीबी हैंडलूम क्रिकेट प्रतियोगिता के सौजन्य से शनिवार को जनपद के सीमांत क्षेत्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभिया में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद एवं असहाय में लगभग पाँच सौ लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल अभियान बाजार राकेश वर्मा एवं ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि सामाजिक संगठनों एवं आयोजकों की यह पहल सराहनीय है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड में असहाय न रहे। उन्होंने आमजन से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की इस सामाजिक पहल की डीएम व एसपी द्वारा व्यापक सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button