मऊ : होली सामाजिक समरसता का पर्व – ऋषिकेश पांडेय
ब्राह्मण विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जिला संवाददाता / मऊ । ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्पावधान में आज चंद्रभान पुर मऊ के कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व होता है इसमें सभी छोटे-बड़े एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर के अपनी खुशियों को एक दूसरे में बाटते हैं हैं। वर्तमान पीढ़ी के लिए और भी आवश्यक है। हम अपने सांस्कृतिक विरासत को भूलते जा रहे हैं जिससे समाज में विभिन्न प्रकार की बुराइयां बढ़ती जा रही हैं। नशे के प्रचलन ने इस पर्व की महानता को दूषित कर रहा है। परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। प्राचीन समय में बसंत पंचमी के बाद गांव में टोलिया बनाकर के लोग होली गीत और चौताल गाते थे। बसंत ऋतु के आगमन से होली में चार चांद लग जाते हैं। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है इस पर्व को नशा विहीन रखें।
कार्यक्रम को जय नारायण द्विवेदी देव भास्कर तिवारी गोपाल तिवारी हरेंद्र मिश्र अवधेश तिवारी डॉक्टर पंकज उपाध्याय जयप्रकाश मिश्रा संजीव दुबे यशवंत उपाध्याय रमाकांत तिवारी अरुण कुमार मिश्रा विनोद कुमार चौबे डॉक्टर सर्वानंद पांडे डॉक्टर योगेंद्र नाथ चौबे राधेश्याम पांडे ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार त्रिपाठी एवं मृत्युंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर विजय शंकर तिवारी डॉक्टर के एन पांडे अशोक कुमार मिश्र संजय कुमार उपाध्याय राम प्रकाश शुक्ला शिव शंकर उपाध्याय धनंजय पांडेय सतीश चंद तिवारी डॉक्टर योगेंद्र नाथ चौबे विजय प्रकाश दुबे पंडित रामानंद मिश्रा राधेश्याम पांडेर श्याम सुंदर चौबे विजय प्रकाश तिवारी डॉ सर्वानंद पांडे उपस्थित रहे।



